*प्रेरणा हिंदी सभा में हिंदी प्रेमियों की नव नियुक्ति*

*प्रेरणा हिंदी सभा में हिंदी प्रेमियों की नव नियुक्ति*
     जबलपुर-  प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा में देश के कोने-कोने से कवि कवियित्री साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद हिंदी प्रचार प्रसार हेतु प्रेरणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हो रहे है प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि आज दिनांक 20.05.2022 को सलाहकार मंडल में अनिल शुक्ला हिंदी सेवी जबलपुर मध्यप्रदेश , किशनलाल अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार नवभारत बरगढ़ उड़ीसा,  प्रांतीय संयोजक में डॉ हरेन्द्र हर्ष कवि बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, सुप्रसिद्ध कवियित्री मणिबेन द्विवेदी वाराणसी उत्तर प्रदेश, कवि सुरेश जायसवाल "अहम" सिहोर मध्यप्रदेश, कवि साहित्यकार रामकिशोर राम गुरुदासपुर पंजाब, प्रशासन मंडल में राघवेन्द्र मिश्रा कुशीनगर उत्तर प्रदेश, मीडिया प्रभारी चर्चित कवि श्री गुरुदीन वर्मा "आजाद" पिण्डवाड़ा राजस्थान बने हैं। इसी क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष कवि राहुल शामकुवर नागपुर महाराष्ट्र,बहुप्रतिभा की धनी कवियित्री अनामिका अर्श वाराणसी उत्तर प्रदेश व कार्यकारिणी सम्माननीय सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव शिवपुरी मध्यप्रदेश स्व सहमति से नियुक्त किए गए है।
           सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार अभियान को निरंतर गति प्रदान कर हिंदी भाषा के विकास में सहायक सिद्ध होंगे ऐसी आशा कवि संगम त्रिपाठी ने व्यक्त की।
         नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रेरणा स्तंभ सर्वश्री धर्म प्रकाश वाजपेयी जी, डॉ लाल सिंह किरार जी अध्यक्ष प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा व जयदीप खरे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बधाई दी और कहा कि संस्था के विकास में यह नियुक्ति मील का पत्थर साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल