कवि गुरुदीन वर्मा को प्रेरणा की बधाई*

*कवि गुरुदीन वर्मा को प्रेरणा की बधाई*

          सुप्रसिद्ध कवि शिक्षाविद्  गुरुदीन वर्मा आजाद पिण्डवाड़ा राजस्थान को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड पुरस्कार 2022 दिया गया जो कि एक उपलब्धि है। कवि गुरुदीन वर्मा आजाद ने अभी तक 2700 रचनाएं लिखी है और सतत विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में नित प्रकाशित उनकी रचनाएं एक महान उपलब्धि है जो उनकी सक्रियता को स्वयं सिद्ध करती है।
               कवि गुरुदीन वर्मा आजाद कई संस्थाओं में पदस्थ है व सक्रिय भूमिका निभाते हुए साहित्य सेवा में संलग्न है। उनकी सक्रियता ही है कि नित विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित उनकी रचनाएं समाज को ऊर्जा प्रदान कर रही है।
              प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह किरार, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयदीप खरे आदि ने कवि गुरुदीन वर्मा आजाद को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए साहित्य प्रकाश को ऐसे ही बिखेरने की प्रेरणा दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल