अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के तत्वाधान में वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में वैश्य समाज की एक बैठक का हुआ आयोजन*
**अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के तत्वाधान में वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में वैश्य समाज की एक बैठक का हुआ आयोजन*
पिलखुवा में वैश्य समाज की एक बैठक वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी की अध्यक्षता में वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई ।इस बैठक में एक प्रतिनिधि मंडल हापुड़ से समाज सेवी यू पी संजय अग्रवाल जी, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नेतृत्व में बैठक में पधारे ।संजय अग्रवाल जी ने बैठक में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में एक वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार 5जून 2022 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया है उस विराट आयोजन में पिलखुवा से वैश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा वैश्य बंधुओ को दिल्ली चलने का अनुरोध किया। बैठक में पिलखुवा से वैश्य समाज के कई बंधुओं ने वैश्य समाज की एकता पर बल दिया ।अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित बंधुओं से 5जून को ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगो को दिल्ली चलने का आह्वाहन किया कवि अशोक गोयल ने कहा किआज के समय में वैश्यों में एकता की बहुत जरूरत है सरकार में भी वैश्य समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। बैठक मे प्रदेश मंत्री यूपी संजय अगरवाल. जिला अध्यक्ष हापुड़ विपिन गुप्ता. महा मंत्री उदय कैंसल. जिला सचिव युवा राहुल कैंसल. पिलखुवा वैश्य समाज के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ललित मोदी ,कवि एवं साहित्यकार वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, हरीश अगरवाल प्रवीण मित्तल, संजय बंसल अकेला अंशुल् गर्ग ,विनय अग्रवाल, दिनेश पत्रकार, सुनील गर्ग ,विपिन प्रसाद सहित अनेक वैश्य भाई उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment