प्रेरणा हिंदी राष्ट्रीय प्रचारणी सभा* 🇮🇳 *हिंदी सेवा राष्ट्र सेवा* 🇮🇳
जबलपुर मध्यप्रदेश *हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव प्रदान करने हेतु प्रेरणा संस्था कार्य कर रही है.... संस्था आजादी के स्वर्ण जयंती व अमृत महोत्सव वर्ष में हिंदी रथयात्रा के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों में प्रचार प्रसार करते हुए राजघाट दिल्ली तक अपनी यात्रा की।इस अभियान के तहत हिंदी के प्रति उल्लेखनीय कार्य हुए व सरकार को भी पत्राचार के माध्यम से हिंदी को संबल प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया।*
*हिंदी प्रेमी सभी कलमकारों, समाजसेवियों, पत्रकारिता से जुड़े मनीषियों, शिक्षाविदों व सर्वहारा वर्ग से प्रेरणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़ने की अपील की जाती है।*
*प्रेरणा इस अनुष्ठान को और अधिक सारगर्भित स्वरूप प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन करने जा रही है जिससे आप सभी स्वेच्छा से स्वयं शामिल होकर अपने मित्रों को भी शामिल कर हिंदी को संबल बनाने में राष्ट्रीय सहयोग कर सकते है।*
*प्रेरणा निकट भविष्य में राजधानी दिल्ली में हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव प्रदान करने हेतु आजादी के बाद से अब तक महानतम काम करने जा रही है जो ऐतिहासिक होगी व कार्यक्रम के अंतर्गत काव्य यात्रा व विचार परिचर्चा भी आयोजित करेगी।इस आयोजन के पूर्व आप स्वयं के संयोजन में अपने क्षेत्र में हिंदी प्रेमियों को आमंत्रित कर आयोजन करना चाहते है तो मां भारती के श्री चरणों में आपके द्वारा यह परम पुनित कार्य होगा।*
*इस अभियान में लोगों से शामिल होने की अपील कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक व डॉ लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा संस्था ने की है।*
Comments
Post a Comment