शिक्षा से होता है जीवन की समस्याओं का समाधान:- बोहरा*
*शिक्षा से होता है जीवन की समस्याओं का समाधान:- बोहरा*
*स्वर्गीय हंसराज पड़ाईयां की स्मृति में सांसियों का तला विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री*
बाड़मेर,। 03 दिसम्बर 2021। *स्वर्गीय श्री हंसराज पड़ाईया की स्मृति में* परिजनों की ओर से शुक्रवार को *राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला, बाड़मेर* में *प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन* की उपस्थिति में विद्याार्थियों को *शिक्षण सामग्री* का वितरण किया गया । जहां विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित कर *नियमित अध्ययन* के लिए प्रेरित किया गया ।
विद्यार्थियों को स्वर्गीय श्री हंसराज पड़ाईया पुत्र श्री बाबुलाल पड़ाईया, बाड़मेर की स्मृति में बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटते हुए *सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन* ने कहा कि शिक्षा के उजाले से ही अज्ञान के अंधकार को मिटाया जा सकता है । *जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान शिक्षा से ही सम्भव है ।* अमन ने कहा कि अपनों की स्मृति में शिक्षा जैसे क्षेत्र में योगदान करना बहुत ही प्रशंसनीय व अनुकरणीय कार्य है ।
*प्रधानाध्यापिका श्रीमति गुंजन आचार्य* ने स्वर्गीय श्री हंसराज पड़ाईया के परिवारजनों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान *अध्यापिका उषा जैन, डालूराम सेजू, मिथलेश चौधरी, चन्द्रकला सिहाग* सहित बच्चे उपस्थित रहे ।
*मुकेश बोहरा अमन*
बाड़मेर
Comments
Post a Comment