भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया विराट काव्य गोष्ठी का आयोजन*

*भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया विराट काव्य गोष्ठी का आयोजन*
**बाल कवि नाविका गोयल ने मचाया धमाल हे" राम तुम्हें इस कलियुग में इक बार तुम्हें आना होगा।**
पिलखुवा(हापुड़) जनपद में नवगठित भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा पिलखुवा के मुखर्जी पुस्तकालय वाचनालय में प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका प्रख्यात कवयित्री बीना गोयल जी द्वारा विराट काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि,प्राचार्य,संस्कृत के प्रकांड पंडित डा.वागीश दिनकर जी ने की। सानिध्य राष्ट्रवादी वरिष्ठ प्रख्यात कवि अशोक गोयल जी का रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लज्जा रानी गर्ग पूर्व  क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा रहीं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विजय वत्स रहे।कार्यक्रम का संचालन हापुड़ के वरिष्ठ कवि दिनेश त्यागी ने किया।सरस्वती वंदना जिला संयोजिका भाजपा व वरिष्ठ प्रख्यात कवयित्री श्रीमती बीना गोयल जी द्वारा की गई।
वरिष्ठ कवि डा.वागीश दिनकर जी ने पढ़ा_"हमने पाठ पढ़ा पुरखों से पौरुष का बलिदान का,शीश नहीं झुकने देंगे हम भारत राष्ट्र महान का।
वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने पढ़ा__जन अभीमान मोदी ,सबकी है शान मोदी ,धीरता और वीरता की छवि आप पाई है।रणछोड़ भाग रहे चीन पाक आतताई,मेक इन इंडिया की क्रांति आज आई है।
जिला संयोजिका वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने पढ़ा_मोदीजी तुमने भारत में कैसा गजब कमाल किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे हापुड़ के वरिष्ठ कवि दिनेश त्यागी ने पढ़ा_"वाह रे चौकीदार देश के वाह रे चौकीदार,दुश्मन थर थर कांप रहे हैं बेदम हुए गद्दार।।"वरिष्ठ कवि विजय वत्स ने पढ़ा_"मेरे देश की माटी चंदन सम,जितने गुण गाएं उतने कम।"वरिष्ठ कवि राजकुमार हिन्दुस्तानी ने पढ़ा_"शिक्षक हूं मैं हर बच्चे के अंतस में रहता हूं,सदाचार की खुशबू लेकर सांस सांस बहता हूं।कवि धर्मेंद्र काव्य ने पढ़ा_"घोर तिमिर में चांद अगर मिल जाता तो कैसा होता,ये शेर अगर सदियों पहले मिल जाता तो कैसा होता।"7 वर्षीय बाल कवि नविका गोयल ने पढ़ा_"हे राम तुम्हें इस कलयुग में एक बार तुम्हे आना होगा ।इस रचना को पढ़ते ही सम्पूर्ण हाल तालियों से गुंजायमान हो गया।गोरतलब है कि नन्ही परी नाविका गोयल को अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित की जा चुकी है ।आगामी 9अक्टूबर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेरठ प्रस्थान करेगी।कार्यक्रम में कवि मोहित शौर्य,दिव्यांश दिव्य,सौरभ राणा,कपिल वीर सिंह,योगी मोनू राणा,रीना भारती राणा,ओमपाल सिंह राणा आदि कवियों ने काव्यपाठ कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय जूडो कोचसुबोध यादव,मनोज  चौहान,प्रिंस,किरण त्यागी,प्रेरणा ,रीता महरोत्रा,सुषमा,अंबिका,चारु ,हेमा,आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल