राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय राजनौता में हुआ 2 अक्टूबर पुस्तक का विमोचन।
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय राजनौता में हुआ 2 अक्टूबर पुस्तक का विमोचन।
पावटा : ऐन के सरस्वती 'नरसी' द्वारा सम्पादित पुस्तक " 2 अक्टूबर" को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राजकीय सेठ मदनलाल विजयवर्गीय सीनियर सेकंडरी स्कूल राजनौता में प्रधानाचार्य शिवताज सिंह यादव एवं समस्त अध्यापक गणों के सानिध्य में पुस्तक विमोचन किया गया। यह पुस्तक 2 oct 2020 प्रिंसेप्स पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई। जिसे 2 जनवरी 2021 को पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह जी के कर कमलों द्वारा विमोचित किया गया। और दूसरी बार राजकीय विद्यालय राजनोता में 2 अक्टूबर 2021 विमोचन किया गया। आपको बता दे कि इस मौके पर शिवताज सिंह यादव (प्रधानाचार्य) , सुधीर कुमार गोयल (व्याख्याता) ,शिंभू दयाल रैगर (व्याख्याता) , सुंदर लाल (व्याख्याता) , चंद्रकला (व्याख्याता) ,कैलाश चंद मीणा (व्याख्याता) के अलावा समस्त अध्यापक व छात्र उपस्थित थे। 2 अक्टूबर जयंती कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाई गई । जिसमें स्कूल के अनेक बालक बालिकाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Comments
Post a Comment