राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बने ऐन के सरस्वती "नरसी"
कोटपूतली के ऐन के सरस्वती "नरसी" जी को "बेटी बढ़ाओ - आठवाँ वचन दिलाओ फाउंडेशन द्वारा गुरुवार 25 फरवरी को डॉ अभिमन्यु पाराशर जी ने निवास स्थान पर आकर बेटी बढाओ जनजागृति अभियान में सम्मानित किया । बेटी बढ़ाओ फाउंडेशन का पदभार संभालते हुए ऐन के सरस्वती "नरसी" ने बताया कि प्रदेश की वे सभी बेटियाँ जो किसी भी वर्ग से हो जो समाज का नाम रोशन करती है उन्हें यह संस्था सम्मानित करेगी। और साथ ही बोर्ड कक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें भी सम्मानित करेगी। फाउंडेशन का मूल उद्देश्य है की देश में कन्या भ्रूण हत्या को काफी मात्रा में अंजाम दिया जा रहा है। अतः हम सब को कन्या भ्रूण हत्या का विरोध कर देश मे नई मिशाल उत्पन्न करना है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हम अपनी सोच में बदलाव लायेंगे। जब खुद से बदलाव होगा तो समाज और देश को नई सोच मिलेगी। प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सभी ने ऐन के सरस्वती ने सभी को फोन पर और घर आकर बधाईयाँ दी।
Comments
Post a Comment