आनंद ग्रुप ऑफ एजुकेशन, कराणा कैंपस में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वी जयंती मनाई गई । इस दिन विद्यार्थियों और स्टाफ ने देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधीजी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांत और शास्त्री जी के सादगी और सेवा के आदर्शों पर जोर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों में देशप्रेम और नैतिक मूल्यों की भावना जाग्रत हो। विद्यालय के चेयरमैन विजय भारद्वाज एवम् निदेशक करण सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बतलाया कि हमें उन विभूतियों के आदर्शों पर चलना चाहिए । इससे नैतिक मूल्यों का संचार होता है। और अंत में विद्यालय के हिंदी व्याख्याता एन के सरस्वती उर्फ नरसी द्वारा संपादित पुस्तक 2 अक्टूबर विद्यालय को भेंट की गई। इस मौके पर समस्त आनंद एजुकेशन ग्रुप का स्टाफ मौजूद रहा । जिसमें आनंद बीएड कॉलेज के प्राचार्य रमेश चंद शुक्ला , विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद सोलंकी, apsam स्कूल के निदेशक हंसराज यादव , प्रो. धर्मेंद्...
*शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई* जबलपुर -- देहरादून उत्तराखंड से प्रकाशित लोकप्रिय समाचार पत्र दि ग्राम टुडे के समूह संपादक श्री शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को अनिल अभिव्यक्ति ई प्रकाशन की ओर से आदि पत्रकार नारद मुनि जी की जयंती पर वीणा सम्मान 2022 प्रदान किए जाने पर कवि संगम त्रिपाठी व प्रेरणा साहित्य संस्था परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि श्री शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संरक्षक भी है व कुशल साहित्यकार व हिंदी सेवी है। वीणा सम्मान देश के चुनिंदा संपादकों को उनकी स्वच्छ साहित्यिक पत्रकारिता के लिए प्रदान किया जाता। श्री शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी दि ग्राम टुडे में देश भर के कवियों व साहित्यकारों को स्थान प्रदान करते हैं व साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
* भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मातृत्व दिवस पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन** भारत माता अभिनंदन संगठन के तत्वाधान में एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि रवेंद्र पाल रसिक द्वारा मां सरस्वती की वंदना से किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बोम्बो ग्रोव स्कूल हापुड़ की प्रबंधक आद.श्रीमती मंजू त्यागी , आद.माला सिंह मेरठ,वरिष्ठ कवि संगम त्रिपाठी रहे।कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि लाला राम ब्रजवासी ने किया।कार्यक्रम में देश भर से वरिष्ठ कवि एवम कवित्री यों ने मातृत्व दिवस पर एक से एक सुन्दर रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बहुत ऊंचाइयां प्रदान की।वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने मातृत्व दिवस पर अपनी प्रस्तुति कुछ इस प्रकार दी _ मां तुमने ही जन्म दिया जीने का अधिकार दिया, तुमने ही मेरी खुशियों को धरती पर साकार किया। कवयित्री बीना गोयल ने कहा_इतना प्यार करेगा कौन जितना मां करती है ,बेटा जब प्रदेश को जाय...
Comments
Post a Comment