अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी संपन्न*

*अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी संपन्न* 
31 दिसंबर 2020 को शाम 6:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न हुआ। ज्ञानोदय साहित्य संस्था कर्नाटक द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में मॉरीशस से डॉक्टर हेमराज सुंदर जी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार कर काव्य गोष्ठी के बारे में अपने विचार अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक विशिष्ट कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के जरिए संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार परीट जी ने पूरे विश्व के अनेक प्रवासी भारतीय साहित्यकारों को एक पटल पर आने का अवसर दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जयप्रकाश कर्दम जी जो हिंदी के प्रसिद्ध दलित साहित्यकार हैं एवं पूर्व निदेशक राजभाषा विभाग भारत सरकार उन्होंने अपने औरतों में यह अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम है। हिंदी मात्र राजभाषा नहीं बल्कि एक विश्व भाषा के रूप में उभर कर सामने आ रही है। इसीलिए तो आज हिंदी के साहित्यकार विश्व भर में फैले हुए हैं संपूर्ण विश्व में ही हिंदी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
इस अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में अमेरिका लंदन कतार मॉरीशस नेपाल श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया जैसे अनेक देशों से प्रवासी भारतीय साहित्यकारों ने भाग लिया और अपनी कविताओं द्वारा सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही भारतीय कवियों ने भी कार्यक्रम में अपनी रचनाओं द्वारा काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में लगभग 55 कवियों ने काव्य पाठ किया। प्रत्येक प्रतिभागियों के काव्य पाठ के बाद नव वर्ष साहित्य साधक सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। डॉक्टर वसुधा कामत जी ने सुंदर मंच संचालन किया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार परीट जीने सभी अतिथियों का एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉक्टर भरत भूषण जी ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह कार्यक्रम बहुत ही सफल एवं उत्कृष्ट रहा।

 *डॉ सुनील कुमार परीट* 
बेलगांव कर्नाटक
वरिष्ठ हिंदी अध्यापक
अध्यक्ष ज्ञानोदय साहित्य संस्था कर्नाटक
मो. 9480006858

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल