सामयिक परिवेश यूपी अध्याय पटल पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन*
*सामयिक परिवेश यूपी अध्याय पटल पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन*
दें सको जितना, सभी को निज ह्रदय का प्यार दो -कविअशोक गोयल
सामायिक परिवेश यूपी अध्यायपटल पर नववर्ष के आगमन पर *आओ जीवन में नव रंग भरें* विषय पर दिनांक 6 दिसम्बर 2021को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षताआदरणीय श्यामकुंवर भारती, मुख्य अतिथि आदरणीय अतर सिंह प्रेमी,विशिष्ट अतिथि (मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि संयोजक पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रान्त )वरिष्ठ कवि आदरणीय अशोक गोयल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कवि अशोक गोयल का काव्य पाठ सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा -स्पद रहा उनोहने अपनी रचना मेँ सभी से आवाहन किया -आओ जीवन मेँ नव रंग भर, एक ही उपहार दो, दें सको जितना, सभी को निज ह्रदय का प्यार दो l कार्यक्रम में वरिष्ठ कवियों और कवित्रियों सुधीर श्रीवास्तव,राम शरण सेठ छटहाॅं, मिर्जापुर,गीता पाण्डेय रायबरेली,मिथिलेश कुमार सिंह वाराणसी, लक्ष्मी कांत सोनी, ममता प्रीत श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, अमित बिजनौरी, रेनू मिश्रा, अन्नपूर्णा मालवीय,आशिया खातून,वंदना खरे, जितेंद्र विजयश्री,शैलेंद्र राना,पूनम देवी,राज बहादुर यादव ने एक से बढ़कर सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से नव वर्ष में नव संकल्प लेने तथा जीवन में नव रंग भरने के संदेश प्रस्तुत किए। आदरणीया साधना मिश्र विंध्य जी ने सुमधुर सरस्वती वंदना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सुमधुरवाणी के धनी आदरणीय डॉक्टर बलराम सिंह राष्ट्रवादी ने बड़े ही शानदार ढंग से किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सामायिक परिवेश यूपी अध्याय के उपसंपादक,नवीन युवा कलमकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी नववर्ष में प्रकृति रक्षा के संकल्प से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। इस अवसर पर सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान संपादिका आदरणीया ममता मेहरोत्रा, संपादक आदरणीय संजीव मुकेश,राज्यप्रभारी आदरणीय भास्कर सिंह माणिक,राज्य सलाहकार अर्पिता अग्रवाल, अवधराम गुरु तथा अन्य साहित्यकार पटल पर उपस्थित रहे।अंत मे सभी साहित्यकारों को आयोजक ओम प्रकाश श्रीवास्तव(उपसंपादक) ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Comments
Post a Comment