*नव वर्ष पर साहित्य मित्र मंच द्वारा स्नेह मिलन काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन*
*नव वर्ष पर साहित्य मित्र मंच द्वारा स्नेह मिलन काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन*
साहित्य मित्र डिजिटल समूह सांचोर,जालौर (राजस्थान)
द्वारा नववर्ष पर गूगल मीट पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बाबू लाल जी पारेंगी सांचोर उपस्थित रहे।जिन्होंने जोश और उमंग से भरपूर काव्य प्रस्तुति दी तथा बताया कि यह मंच सबको साथ लेकर चलता है इस मंच पर नवांकुरों के साथ साथ ख्यात लेखक भी है जो सबको साथ लेकर साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमारी (नई दिल्ली) ने श्रंगार रस,ज्वलन्त मुद्दे पर अपनी कविताएँ सुनाई एवं मंच के लिए सुझाव भी दिए। इन्होंने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह मंच उत्तरोत्तर प्रगति करेगा जहाँ तक हो सकेगा हम पूर्ण सहयोग करेंगे। डॉ. राजकुमारी ने सभी का हौसला अफजाई किया एवं सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन संजना जोशी (उत्तराखण्ड) ने किया।
साहित्य मित्र समूह संस्थापक अरविन्द कालमा सांचोर(राजस्थान) एवं संरक्षक कृष्णपाल मेघ ने भी अपने-अपने विचार पेश किए।
देश के कई राज्यों के ख्यात लेखक एवं कवियों ने अपनी काव्य वाणी से शानदार प्रस्तुति दी जिसमें राजस्थान के सांचोर शहर से मास्टर भूताराम जाखल ने ऐतिहासिक जानकारी के साथ काव्य प्रस्तुति दी। राजस्थान के कवि झंवता राम बामणिया ने नववर्ष पर जोश भरी रचना प्रस्तुत कर समाँ बांधा। साथ ही छत्तीसगढ़ की युवा लेखिका कु. अपर्णा ध्रुव ने "ऐ जिंदगी" कविता सुनाई। उत्तर प्रदेश के हरदीप बौद्ध ने नववर्ष पर अपनी कविता सुनाई। राजस्थान के नागौर जिले के नरेश नालिया "राज" ने श्रंगार रस और प्रेम रस पर अपनी कविताओं से समाँ बांधा। साथ ही उत्तर प्रदेश की कवयित्री प्रीति गौतम ने श्रंगार रस पर "कश्मीर की डल झील में हो नहाना तेरा..." कविता सुनाई। राजस्थान के अलवर जिले के निवासी डॉ.संजय सिंह "निशान" ने ग़ज़लों और शेरों से समाँ बांधा। पवन गोयल दिल्ली ने अपनी कविता सुनाई और मंच के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये। दिलीप सोलंकी रानीवाड़ा राजस्थान ने हास्य रस पर अपनी कविताएँ प्रस्तुत कर हर किसी को लोटपोट कर दिया। राजस्थान के सांचोर से कानाराम पारीक "कल्याण" ने अपनी कविता के साथ साथ मंच के लिए अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश की लेखिका प्रीति बौद्ध ने स्त्री विमर्श पर अपनी कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष प्रकाश भारतीय "मस्त" ने सभी प्रतिभागियों,मंच संचालक,मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मंच आप सबके सहयोग से विश्व ख्याति प्राप्त करे।
Comments
Post a Comment