चिकित्सा जगत के कुमार विश्वास कहे जाने वाले डॉ सत्यम भास्कर को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा जगत के कुमार विश्वास कहे जाने वाले डॉ सत्यम भास्कर को सम्मानित किया गया।
5 जनवरी 2021 दिल्ली/भ्रमरपुर :: पीसीआई का पहला फाऊंडेशन डे व सम्मान समारोह, न्यूरोलॉजी विभाग, जी. बी. पंत हास्पिटल दिल्ली के सहयोग से, जी. बी. पंत हास्पिटल के आडिटोरियम में हुआ। यह कार्यक्रम 5 जनवरी पीसीआई के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रवि शंकर रवि जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएचआरओ प्रमुख डॉ नेम सिंह प्रेमी जी,  महिला व बाल विकास विभाग दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट  आफिसर श्री मनोज चंद्रा जी, पीसीआई के पेट्रन श्री दीपक धवन जी उपस्थित थे । इस  कार्यक्रम में डॉ सत्यम भास्कर ने अपनी कविता  "मैं एक भौतिक चिकित्सक हूँ " से भौतिक चिकित्सा को परिभाषित किया। जिस पर उन्हें सम्मान के साथ सम्मानित किया गया । आपको बता दें की डॉ भास्कर संयुक्त राष्ट्र भी से सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मान का श्रेय 
डॉ रजनीश श्रीवास्तव जी, डॉ निधि शर्मा जी, डॉ रामबृज शर्मा जी व डॉ चेतन शर्मा जी  पीसीआई के  डॉ श्वेता श्रीवास्तव, डॉ डेजी सिंह, डॉ मोना भारद्वाज, डॉ सुमित त्यागी, को देते हैं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  डॉ प्रदीप, डॉ प्रनीता, डॉ भारती, डॉ कमल हसन, डॉ मिनाक्षी सैनी, डॉ शैलेश, डॉ स्वागता विश्वास, डॉ अजय, डॉ परवीन, डॉ कौल, डॉ राजकुमार यादव , डॉ सारांश वर्मा, डॉ सल्ली आदि  ने भरपूर सहयोग के साथ अविस्मरणीय योगदान दिया है। डॉ सत्यम भास्कर जी वर्तमान समय में बदलाव मंच के अंतर्राष्ट्रीय सचिव, आयुस्पाईन हास्पिटल दिल्ली के डायरेक्टर, पोषण व प्राकृतिक स्वास्थ्य विज्ञान संघ दिल्ली के वरिष्ठ व्याख्याता, फिजिओथेरेपी कानफेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संवाद ट्रस्ट के स्वास्थ्य अधिकारी, जी टी 20 के अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य निदेशक के पद पर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल