राष्ट्रीय अग्रसर मंच पर हुआ पदाधिकारीयों का चयन, सभी विधाओ में संभव होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रीय अग्रसर मंच पर हुआ पदाधिकारीयों का चयन, 
सभी विधाओ में संभव होंगे कार्यक्रम
राष्ट्रीय अग्रसर मंच पर वर्ष 2020 के साथ ही दिनांक 09:01:2021 दिन शनिवार को अग्रसर मीटिंग रुम की बैठक हुई, पदाधिकारीयो का एक साल का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। अग्रसर मीटिंग रुम की बैठक में अब पुनः पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । 
जिसमें गद्य विधा में कहानी , लघुकथा, एवं बालकथा अध्यक्ष पद पर अंजनी शर्मा (गुड़गांव) से , 
पद्ध विधा में अध्यक्ष पद पर परमानन्द निषाद (छत्तीसगढ़) , निबन्ध विधा पर अध्यक्ष पद पर रितु अग्रवाल जी
(कर्नाटक), गुगल मिट कार्यक्रम अध्यक्ष पर संजय मीना जी (राजस्थान) मातृभाषा बोली कार्यक्रम अध्यक्ष  रिखब चंद रांका कल्पेश (राजस्थान), पद्ध और गद्य पर समीक्षक वरिष्ट साहित्यकार हरियाणा से भूपसिंह भारती जी, मीडिया प्रभारी पद पर रजनीश रामशर्मा 'माला' मंच संचालन कार्य कपिल दुबे जी मध्यप्रदेश से, पंजाब इकाई अध्यक्ष मोनिका महाजन मणि, छत्तीसगढ़ इकाई अध्यक्ष परमानन्द निषाद जी ने पदभार संभाला, समय समय पर सभी विधाओं में कार्य क्रम एवं प्रतियोगितायें होती रहेगी मंच पर, सभी पदाधिकारी अपने अपने दायित्व का निर्वहन निस्वार्थ साहित्य जगत में करते रहेगें, आपको बता दे कि सभी पदाधिकारीयों का एवं सदस्यों का राष्ट्रीय अग्रसर हिंदी साहित्यिक मंच इनके लिए एक *आई कार्ड*  जारी करेगा । इनका यह कार्ड 31 दिसम्बर 2021 तक एक वर्ष के लिए ही वैध रहेगा। ये सभी पदाधिकारी अपना कार्य निःस्वार्थ भाव से हिंदी को समर्पित करेगा । इस पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश जी ने सभी को बधाइयाँ और पद पर कार्य करने की शुभकामनाएं प्रेषित की। संरक्षक श्री ऐन के सरस्वती सहित सभी ने एक दूसरे को बधाइयाँ दी। मीडिया रिपोर्ट रजनीश रामशर्मा 'माला'

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल