बदलाव मंच अध्यक्षा व कवयित्री रूपा व्यास 'साहित्य सरोज काव्य गौरव सम्मान-2020' से सम्मानित

बदलाव मंच अध्यक्षा व कवयित्री रूपा व्यास 'साहित्य सरोज काव्य गौरव सम्मान-2020' से सम्मानित
झारखण्ड/चंदवा/रावतभाटा,3 जनवरी,2021, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच संस्थापक अध्यक्ष सह मार्गदर्शक दीपक क्रांति ने बताया कि मंच अध्यक्षा व कवयित्री रूपा  व्यास को हिंदी काव्य लेखन के क्षेत्र में निरन्तर उत्कृष्ट योगदान हेतु गहमर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 6वां गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2020 को (19 से 21 दिसंबर ) गहमर  गाजीपुर उत्तर प्रदेश द्वारा "साहित्य सरोज काव्य गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर उत्तर प्रदेश में इसका भव्य  आयोजन हुआ, परन्तु दिल्ली से ट्रैन कैंसिल होने के कारण रूपा व्यास वहां नहीं पहुँच पायी, तथापि यह सम्मान उन्हें ऑनलाइन भेजा गया. संस्था के आयोजक अखंड गहमरी ने बताया कि प्रतिवर्ष हिंदी साहित्य के प्रथम जासूसी उपन्यासकार स्व गोपालराम गहमरी के सम्मान में यह आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित लेखकों को सम्मानित किया जाता है..  
       रूपा ने कहा कि आज मैं अपने बदलाव मंच और इसके संस्थापक अध्यक्ष सह मार्गदर्शक दीपक क्रांति  की वजह से देश का प्रसिद्ध यह *साहित्य सरोज काव्य गौरव सम्मान-2020* सम्मान प्राप्त कर पाई हूँ, जिन्होंने पग-पग पर मुझे रियल सोच और सच के लिये, जनसेवा के लिये शक्ति दी, साथ ही हार्दिक धन्यवाद अखंड गहमरी  (प्रकाशक,साहित्य सरोज पत्रिका)को भी ज्ञापित किया।
  रूपा ने  यह अवार्ड दीपक क्रांति, बदलाव मंच के सभी साथी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय मित्रों को समर्पित किया है.. और सभी महिलाओं  से गुज़ारिश की, कि आप साहित्य के लिये, हक़ के लिये और समाज के लिये निरंतर कार्य करती रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आनंद एजुकेशन ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाई 02 अक्टूबर जयंती और व्याख्याता एन के सरस्वती द्वारा संपादित 02 अक्टूबर नामक पुस्तक की भेंट।

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी को बधाई*

मां तुमने ही जन्म दिया, जीने का अधिकार दिया *कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल