Posts

Showing posts with the label गीत

मौन साधना अच्छा लगता है।

एक गीत  मौन साधना अच्छा लगता है। कोलाहल के,  इस मंजर में , मौन साधना अच्छा लगता है । अब तो केवल , संकेतों में , बातें करना अच्छा लगता है ।। हां, हम ने सबने कदम-2 पर , भाषा का व्यापार किया है । कभी मीठे, कभी कड़वे सहारे, मतलब को साकार किया है ।। अपनों को ठगने , छलने से, दूरी रखना अच्छा लगता है । अब तो केवल , संकेतों में , बातें करना अच्छा लगता है ।। जुबां चलें सब खुश हो जाएं , ऐसा अब तक ना हो पाया । इस दुनिया की अपनी रीति , कहीं धूप तो कहीं पर छाया ।। ना सुनना और , नही सुनाना , पढ़ना-लिखना अच्छा लगता है । अब तो केवल , संकेतों में , बातें करना अच्छा लगता है ।। मुकेश बोहरा अमन गीतकार बाड़मेर राजस्थान 8104123345